दिनारा: दिनारा के भलूनी में बाबा गड़ी नाथ पूजा समारोह में विधायक आलोक कुमार सिंह शामिल हुए
Dinara, Rohtas | Sep 5, 2026 दिनारा प्रखंड के भलूनी में शनिवार को 2 बजे आयोजित बाबा गड़ी नाथ जी के पूजा समारोह में विधायक एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर तेनुअज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार राय सहित कई लोग मौजूद थे।