कांके: रांची में हत्या कर बिहार भागने की फिराक में था शूटर, रांची पुलिस ने किया एनकाउंटर: एसपी पारस राणा
Kanke, Ranchi | Apr 22, 2026 पंडरा ओपी क्षेत्र में भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विजय टेटे और उसके सहयोगी सत्यम पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। सत्यम पाठक बिहार भागने की कोशिश में था। हथियार बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। वह फिलहाल अस्पताल में इलाजरत है।