मथुरा: महाराष्ट्र के श्रद्धालु की बेटी से लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार
वृंदावन में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' जारी है। देर रात थाना वृंदावन पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली कि छीनेती करने वाले बाइकर्स गैंग के सदस्य होटल विवांता के पास सक्रिय हैं। घेराबंदी होते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में भरतपुर निवासी शातिर अपराधी छोटू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।