बीरपुर: बीरपुर थाना के प्रतीक्षालय भवन में नये तीन कानून लागू करवाने को लेकर पुलिस पदाधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक
भारत में एक जुलाई से तीन नए कानून लागू हो गई है। इसको को लेकर बीरपुर थाना के प्रतीक्षालय भवन में सोमवार को पुलिस पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई ।इस बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने की । थानाध्यक्ष ने कहा कि तीन नए कानून लागू करवाने को लेकर लोगों को सजग एवं जागरूक किया जा रहा है।