बीरपुर: बीरपुर पूर्वी पंचायत के पकड़ी में खरीफ किसान चौपाल का हुआ आयोजन
सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीरपुर प्रखंड के बीरपुर पूर्वी पंचायत के पकड़ी गांव में खरीफ किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग के बीटीएम वैभव कुमार ने खरीफ किसान चौपाल अन्तर्गत खरीफ मौसम में होने वाली खेती, बीज टीकाकरण, मिट्टी जांच, बीज उपचार, मोटे अनाज मडुवा ,सामा ,कोदो कौनी ,ज्वार बाजरा सहित धान खरीफ की जानकारी दी गई।