बीरपुर: 15 लीटर महुआ शराब के साथ
बीरपुर पश्चिमी से एक कारोबारी गिरफ्तार ,दूसरा फरार
बीरपुर थाना की पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बीरपुर पश्चिमी में छापेमारी कर 15 लीटर अवैध देसी महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा कारोबारी भागने में सफल रहा।