बीरपुर: फुलकारी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन,उमड़ी रही लोगों की भीड़
बीरपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय फूलकारी के परिसर में ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति बिहार के बैनर तले ग्रामीण चिकित्सक संघ द्वारा संगठन की प्रथम वर्षगांठ पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ ने लोगों की स्वास्थ्य की जांच की । इसमें आंख रोग विशेषज्ञ मोहन मंजुला द्वारा 100 से अधिक आंख के रोगियों की जांच की।