संदेश: तीर्थकौल में मठ के महंत को दबंगों ने दी धमकी, जमीन कब्जाने का आरोप; गोली मारने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच
संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत तीर्थकौल गांव स्थित मठिया के महंत मिथिलेश दास को गाली-गलौज करते हुए गोली मारकर जान से खत्म करने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि असामाजिक तत्वों द्वारा मठ की जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई और विरोध करने पर महंत के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।