पाकुड़: पाकुड़ पर ‘प्रगतिशील’ का लेबल भारी, जमीनी हकीकत में दम तोड़ती सफाई व्यवस्था #pakur #jharkhand #स्वक्षता #अभियान
Pakaur, Pakur | Nov 19, 2025 कभी ‘प्रगतिशील पाकुड़’ का सपना दिखाने वाले नगर परिषद की कार्यप्रणाली आज शहरवासियों के लिए पहेली बन गई है। विकास के नाम पर कागज़ों में चमकता शहर, हकीकत में कचरे के ढेर और बदबूदार नालों के बीच कराह रहा है। प्रशासनिक दावों और ज़मीन की तस्वीर में अंतर इतना बड़ा हो चुका है कि इसे अनदेखा करना अब मुश्किल है।