देहरा: निष्ठा चंबियाल अध्यक्ष, किरण बनीं उपाध्यक्षमहिला शक्ति के हाथों आई नगर परिषद की कमान, कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने सर्वसम्मति से चुना नेतृत्व #dehra #kangralive
देहरा | कांगड़ा लाईव नेटवर्क
नगर परिषद देहरा में चल रहा गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। गुरुवार को हुई नगर परिषद की बैठक में कांग्रेस समर्थित पांच पार्षदों की मौजूदगी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चयन सर्वसम्मति से कर लिया गया। वार्ड नंबर-1 से पार्षद निष्ठा चंबियाल को अध्यक्ष और वार्ड नंबर-5 से पार्षद किरण को उपाध्यक्ष चुना गया।
नगर परिषद देहरा की कमान अब पूरी तरह महिला नेतृत्व के हाथों में आ गई है। अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग को जबकि उपाध्यक्ष पद अनुसूचित जाति वर्ग को देकर जातीय समीकरण साधने का प्रयास भी किया गया है।
Kangra, Kangra | Jun 19, 2026