करनाल: कल्पना चावला मेडिकल हॉस्पिटल की छठी मंजिल से गिरने पर एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Karnal, Karnal | Apr 9, 2024 कल्पना चावला मेडिकल हॉस्पिटल की छठी मंजिल से गिरने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर मौजूद परिजनों ने बताया कि वह पानीपत से महिला का इलाज करवाने के लिए आए थे, जिसके पति की गिरने से मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।