पनागर: अंधुआँ मैदान में ताश पत्तों पर दांव लगा रहे 18 जुआरी गिरफ्तार, ताशपत्ते और ₹13 हजार जब्त
पनागर पुलिस ने मंगलवार दोपहर 1 बजे मुखबिर की सूचना पर अंधुआँ मैदान में दबिश देते हुए ताश पत्तो पर हारजीत का दांव लगा रहे 18 जुआरियो को गिरफ्तार कर जुआरियो के कब्जे से 13 हजार रु और ताश पत्ते जब्त करते हुए सभी जुआरियो के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए पनागर पुलिस ने कार्रवाई की है ।