कोरबा: छुरी में रक्तदान शिविर सफल रहा, 36 लोगों ने किया रक्तदान
Korba, Korba | Apr 12, 2026 कटघोरा विकासखंड के नगर पंचायत छुरी में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। गोपाल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल और भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी कटघोरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 36 लोगों ने रक्तदान किया। इंदिरा चौक स्थित सांस्कृतिक भवन में रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने