मांडर: मांडर में SIR हेल्पलाइन कार्यालय का उद्घाटन, एक माह तक मिलेगी निःशुल्क सहायता
Mandar, Ranchi | Jun 29, 2026 मांडर: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित फॉर्म भरने एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए समाजसेवी इरशाद इमाम की पहल पर सोमवार दोपहर 4 बजे मांडर के बॉम्बे चौक में SIR हेल्पलाइन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का शुभारंभ पूर्व मुखिया जयवंत तिग्गा एवं रांची जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया...