आगर-मालवा में कलेक्टर प्रीति यादव ने आज बुधवार शाम 4 बजे आगर जिले के एसडीएम और तहसील आगर कार्यालय का औचक निरीक्षण कर न्यायालयीन कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन से जुड़े मामलों की जानकारी लेते हुए लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।