प्रतापगढ़: डीएसटी और धोलापानी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 855 लीटर पेट्रोल और 710 लीटर एथेनॉल किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
जिले में अवैध पेट्रोलियम पदार्थों के भंडारण और अपमिश्रण के खिलाफ डीएसटी टीम एवं धोलापानी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 855 लीटर अवैध पेट्रोल, 710 लीटर एथेनॉल तथा पेट्रोलियम पदार्थों के मिश्रण में उपयोग होने वाली सामग्री बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त प