पामगढ़: पौना गांव में बरात में बवाल, बारातियों पर हमला, 5 युवक गंभीर घायल, एक की आंख फूटी
जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत पौना गांव में बरात के दौरान जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बरात में शामिल युवकों पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की पूरी वारदात कैद हुई है। बताया जा रहा है कि खोखरा गांव से पुनउराम यादव के यहां बरात पौना गांव पहुंची थी।