सारठ: प्रखंड सभागार में विधिक सेवा व सशक्तिकरण शिविर का आयोजन, SDJM एसएन तिग्गा व BDO ने दी कानूनी जानकारी
Sarath, Deoghar | Mar 29, 2026 सारठ प्रखंड सभागार में रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला विधिक सेवा व सशक्तिकरण शिविर का आयोजन SDJM एसएन तिग्गा की अध्यक्षता में हुई। BDO सीके सिंह ने मौजूद लोगों को सरकारी योजनाओं व श्रीमती तिग्गा ने नारी उत्पीड़न, डायन प्रथा आदि विषय पर कानूनी अधिकार व न्याय पाने के लिए विधिक सेवा को माध्यम बताया। लाभुकों के बीच लाखों की परिसंपत्तियों का वितरण किया