रामगढ़ पचवारा: लालसोट थाने में एक शिक्षक पर हुआ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज, शिक्षक ने भी करवाया ससुराल पक्ष पर प्रकरण दर्ज
शिक्षक पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ है , वहीं शिक्षक ने भी सुसराल पक्ष पर प्रकरण दर्ज करवाया है। जिसमें पेड़ से बांधकर मारपीट का आरोप भी लगाया गया है। शिक्षक ने सास, ससुर, साले सहित अन्य पर आरोप लगाए है। जानकारी के अनुसार 18 फरवरी 2024 को शिक्षक की शादी हुई थी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। लालसोट के चांदसेन गांव का है मामला।