रामगढ़ पचवारा: अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर जिला चिकित्सालय लालसोट व उप जिला चिकित्साल्य रामगढ़ पचवारा में मरीजों को किए फल वितरित
उप जिला चिकित्साल्य रामगढ़ पचवारा और जिला चिकित्सालय लालसोट में अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर रविवार को मरीजों को फल वितरित कर नर्सेज दिवस मनाया गया। डा. रामकिशोर सैनी राजस्थान नर्सेज़ एसोसिएशन एकीकृत दौसा, जिलाध्यक्ष हरिसिंह कसाना ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डा. योगेंद्र मीना, डॉक्टर अमित कुमार, डा. इंद्रजीत सहित अन्य मौजूद रहे।