रामगढ़ पचवारा: नौ साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में रामगढ़ पचवारा सीएचसी में कार्यरत तत्कालीन चिकित्सक को सुनाई 4 साल की सजा
भ्रष्टाचार मामलों के विशेष न्यायालय ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेने के नौ साल पुराने मामले में दौसा जिले में स्थित रामगढ़ पचवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के तत्कालीन चिकित्सक डॉ. मुरलीधर शर्मा को 4 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 1 लाख 20 हजार का जुर्माना भी किया है। मंडावरी, लालसोट निवासी मुरलीधर को 30 हजार की रिश्वत लेते 9 सितंबर 2015 को गिरफ्तार किया गया था