रामगढ़ पचवारा: राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा लालसोट द्वारा शिक्षक दिवस की झंडियों के नाम पर अधिक राशि वसूलने को लेकर CBEO सौंपा ज्ञापन
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा लालसोट द्वारा शिक्षक दिवस की झंडियों के नाम पर शिक्षकों से अधिक राशि वसूलने का विरोध करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी करवाने के लिए मंगलवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी को को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष बदराम मीणा ने बताया कि ₹5 की झंडियों के ₹60 लिए जा रहे हैं, जो कि अनुचित है।