भरगामा: प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय परिसर में एक बार फिर चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने देर रात पंचायत राज कार्यालय एवं नजारत शाखा के पीछे की खिड़की तोड़कर कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी कर ली और आराम से फरार हो गए।