स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद में परशुराम जन्म उत्सव पर निकली सनातन बाइक रैली
कटनी जिले के स्लीमनाबाद में भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर विशाल बाइक रैली निकाली गई बाइक रैली क्षेत्रीय संत बाल ब्रम्हचारी संत शिरोमणि ब्रह्मानंद दास जी महराज के सानिध्य में आयोजित हुई इस बाइक रैली का एक मात्र उद्देश्य सनातनियों को जगाना था बाइक रैली में सैकड़ों क्षेत्रीय जनमानस ने अपनी सहभागिता दिखाई जय श्री राम जय श्री परशुराम के नारों से पूरा नगर गूंजा