नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर पोखरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान मकनपुर पोखर पर गांव निवासी अजय कुमार की 19 वर्षीय पत्नी अमृता कुमारी के रूप में की गई है।नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे जानकारी देते हुए बताया आज बुधवार कि सुबह लगभग 5 बजे सूचना मिली कि एक महिला ने फांसी लगा ली है।