हज़ारीबाग: चतरो गांव में नव विवाहिता मृतिका के शव को उसके मायके वालों ने उसके ही ससुराल के घर के सामने जलाया
हजारीबाग बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत मलकोको पंचायत के चतरो गांव में नवविवाहिता मृतिका प्रीति कुमारी के शव को उसके मायके वालों के द्वारा उसके घर के ही सामने जला देने का मामला प्रकाश में आया है। बताया दे की बीते दिन गांव के नजदीक पानी से भरे डोभा से प्रीति कुमारी का शव बरामद किया गया था।