टीकमगढ़ मे गड्ढे में टैक्सी गिरने के बाद भी नहीं जागा नगर पालिका, फिर हुआ हादसा टीकमगढ़। नगर में सड़क पर बने गड्ढे अब हादसों का कारण बनते जा रहे हैं। आम नागरिक की पहल के बाद भी जिम्मेदार नगर पालिका द्वारा गड्ढे को स्थायी रूप से दुरुस्त नहीं कराया गया। कुछ समय पहले इसी गड्ढे में एक टैक्सी गिर गई थी।
हादसे के बाद टैक्सी चालक ने खुद गड्ढे को भरने का प्रयास किया, जिसके बाद कुछ समय तक प्रशासनिक चहल-पहल भी दिखाई दी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
अब एक बार फिर इसी तरह का हादसा सामने आने के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गड्ढे की मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम कर दिए जाते तो बार-बार हादसों की नौबत नहीं आती।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं? स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका से गड्ढे को तत्काल भरने, सड़क की मरम्मत कराने और आवश्यक स