तुरकौलिया: जयसिंहपुर बैलघटी में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत, ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार
जयसिंहपुर बैलघटी में शुक्रवार एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत,ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ कर हुए फरार। मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी सरवर आलम की पत्नी आयसा खातुन के रूप में हुई है। मृतका के चाचा नकछेद टोला निवासी नेजाम आलम ने बताया कि गला दबा कर हत्या की गई है। तीन माह पूर्व शादी हुई थी। पुलिस तत्काल पोस्टमार्टम के लिए शव सदर हॉस्पीटल लेकर गई है