राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, मुंगेर द्वारा रेड क्रॉस प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सह अध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, मुंगेर निखिल धनराज निप्पाणीकर के कर-कमलों द्वारा 50 टीबी मरीजों के बीच संपुष्ट आहार वितरण का शुभारंभ किया गया। मौके पर महापौर कुमकुम देवी, सिविल सर्जन डॉ. राजू, शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्य एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
Munger, Munger | Aug 3, 2026