आंवला: आंवला में चेयरमैन ने स्मार्ट मीटर पर ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग की, मिले दो बड़े प्रोजेक्ट
आंवला नगर पालिका परिषद में बुधवार शाम पांच बजे चेयरमैन सय्यद आबिद अली ने एक प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर स्मार्ट मीटर हटाकर पोस्टपेड मीटर लगाने की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने बताया कि नगर पालिका को दो बड़े प्रोजेक्ट भी मिले हैं।