आगरा: नगला पदमा में आर्मी के पुराने सामान के गोदाम में लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत नगला पदमा में तब हड़कंप मच गया जब एक आर्मी के पुराने सामान के गोदाम में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे लोगों में दहशत फैल गई, घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गोदाम का सारा सामान जलकर खाक चुका था।