आगरा: जयपुर हाउस निवासी फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भेजा कारण बताओ नोटिस
आगरा की फतेहपुर सीकरी विधानसभा से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की ओर से कारण बताओ नोटिस भेजा गया हैं। उन पर आरोप है कि वह अपने बेटे रामेश्वर का भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने में समर्थन कर रहे है। जो पार्टी की गतिविधियों के विपरीत है। चौधरी बाबूलाल को 6 मई को अपना जवाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजना हैं।