आगरा: पुलिस लाइन परेड मैदान में लोकसभा चुनावों को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने की ब्रीफिंग
आगरा में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए पुलिस लाइन स्थित परेड मैदान पर डीएम और पुलिस कमिश्नर ने चुनाव ब्रीफिंग की। अपने अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारियों को चुनाव में संवेदनशील बूथों पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम रखने की अपील की। जिससे लोकसभा चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।