आगरा: लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आगरा का 6 मई से होगा यातायात डायवर्ट
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आगरा के यातायात को डायवर्ट किया जाएगा, जनपद मथुरा की ओर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के सभी वाहन न्यू दक्षिणी बाइपास से होकर रोहता दिगनेर मार्ग से एकता चौकी से तोरा चौकी से रमाड़ा कट से इनर रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे, आगरा यातायात 6 मई से डायवर्ट होगा।