आगरा: आगरा के तमाम केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई NEET की परीक्षा,प्रश्नपत्र देख कर खुश दिखे परीक्षार्थी
आगरा में रविवार को NEET परीक्षा थी। जिसे देने के लिए सुबह से परीक्षार्थियों की भीड़ परीक्षा केंद्रों के बाहर जुटी रही। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स भी लगाया गया था। वही NEET का प्रश्नपत्र देख कर परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी नज़र आई।