विदिशा नगर: जिले के थानों में 15 आरक्षक हुए पदोन्नत, ASP ने दी बधाई, ट्रेनिंग से आ रहे नए आरक्षक, दूर होगी कमी
शुक्रवार शाम 5 बजे एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने अपने कक्ष में जिले के अलग-अलग थानो में पदस्थ पुलिस आरक्षकों को पदोन्नति होने पर उन्हें फीता लगाकर शुभकामनाएं दी। एडिशनल एसपी ने बताया कि जिले के 15 आरक्षक, प्रधानआरक्षक के रूप में पदोन्नत हुए हैं, वहीं उन्होंने कहा कि पिछले साल ट्रेनिंग पर गए आरक्षक अब ट्रेनिंग पूरी होने के बाद विदिशा में ज्वाइन कर रहे हैं।