रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा के दौरान भीड़ में चोरी की शिकायतें, परबतसर थाने पहुंचे लोग
रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा परबतसर पहुंची, तो यात्रा में स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग और युवा शामिल हुए। लेकिन इसी भारी भीड़ के बीच अब जेब कटने और मोबाइल-पैसे चोरी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
परबतसर थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, रैली और स्वागत के दौरान भीड़ में शामिल होने के बीच उनके मोबाइल और जेब में रखे पैसे गायब हो गए।
किसी ने दस हजार रुपये, किसी ने चालीस हजार, किसी ने पचास हजार रुपये तो किसी ने इससे भी अधिक रकम चोरी होने की बात कही। कई लोग अपने मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की शिकायत लेकर भी थाने पहुंचे।
हमने थाने के बाहर मौजूद कुछ शिकायतकर्ताओं से बातचीत की। लोगों ने कैमरे पर अपनी-अपनी आपबीती बताई कि आखिर भीड़ के बीच उनके साथ क्या हुआ।
हालांकि, अभी इन घटनाओं को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है, इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि सभी मामलों में चोरी ही हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
देखिए, थाने के बाहर मौजूद उन लोगों की जुबानी, जिन्होंने बताया कि रैली की भीड़ में शामिल होने के बाद उनके मोबाइल और पैसे कैसे गायब हुए।
आप भी अगर ऐसी भीड़ या रैली में जा रहे हैं तो अपने मोबाइल, पर्स और नकदी को लेकर विशेष सावधानी बरतें।