जमुई: छठु धनामा गांव में पड़ोसियों ने 4 लोगों को पीटकर किया घायल, 112 की पुलिस ने दो लोगों को सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 22, 2024 छठु धनामा गांव में शुक्रवार की शाम मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने मां- बेटी सहित चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। उंसके बाद घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 की पुलिस द्वारा घायल चार लोगों में से दो घायल मां और बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।