जमुई: गम्हरिया नदी घाट पर अवैध बालू लोड करते ट्रैक्टर को पकड़कर ख़ैरा थाना की पुलिस ने पैसा लेकर छोड़ा,वीडियो हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Mar 22, 2024 गम्हरिया नदी घाट से दिन के उजाले में बालू तस्कर के द्वारा बालू की तस्करी की जा रही है। इसकी भनक खैरा थाना की पुलिस को लगी। उसके बाद खैरा थाना की पुलिस बालू तस्कर को रंगे हाथों नदी में ही ट्रैक्टर के साथ पकड़ लिया। लेकिन ट्रैक्टर को थाना लाने के बजाय खैरा थाना की पुलिस द्वारा मोटी रकम वसूलकर ट्रैक्टर को छोड़ दिया गया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।