नागौर: बोड़वा ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन की छत गिरने के मामले में नागौर सांसद ने उठाया मुद्दा, कमिशनखोरी का लगाया आरोप
Nagaur, Nagaur | Dec 22, 2024 नागौर जिले के बोड़वा ग्राम पंचायत में आज रविवार को सामुदायिक भवन की छत गिरने के मामले को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इसका मुद्दा उठाया और सरपंच सहित अधिकारियों पर कमिशन खोरी का आरोप लगाते हुए नागौर जिला कलेक्टर और मुख्यमंत्री को इसकी शिकायत कर जांच करवाने को कहा। सांसद ने कहा ऐसे ग्राम पंचायत में लंबे समय से भ्रष्टाचार हो रहा है।