नागौर: बोड़वा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की छत गिरने से कई श्रमिक हुए घायल
Nagaur, Nagaur | Dec 22, 2024 नागौर जिले के बोड़वा ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की रविवार को छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। वहीं हादसे में वहां काम कर रहे श्रमिक घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को निजी वाहन की मदद से जायल अस्पताल भिजवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को नागौर रैफर किया गया।