नागौर: राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी ने नागौर के दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
Nagaur, Nagaur | Dec 22, 2024 राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष व नागौर के पूर्व सांसद सी आर चौधरी आज रविवार को नागौर के दौरे पर रहे। इस दौरान नागौर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं नागौर के मूण्डवा स्थित वीर तेजा महिला शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।