कौंच: घमूरी गांव में युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, देर रात शराब के नशे में परिजनों से कहासुनी के बाद उठाया खौफनाक कदम
Konch, Jalaun | Jun 21, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के घमूरी गांव में एक युवक ने घर के पास बने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा था और परिजनों से कहासुनी के बाद यह कदम उठा लिया। वही रविवार सुबह 10 बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सुबह शव को कुएं से बाहर निकलवाया। और पीएम को भेज दिया है,मृतक अकबरपुर में मजदूरी करता था।