बलरामपुर: गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र में चार लड़कियों के गायब होने पर बरामदगी के लिए लगाई गई पांच टीमें, पुलिस अधीक्षक ने बताया
शुक्रवार रात 8:00 बजे पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे थाना गैड़ास बुजुर्ग में चार लड़कियों के गायब होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई एवं बरामद की हेतु पांच टीमें लगाई गई है।