सदर: महापौर-नगर आयुक्त ने कालभैरव मंदिर मार्ग पर पेंटिंग, निर्माण व सफाई कार्यों का किया निरीक्षण
Sadar, Varanasi | Jun 23, 2026 वाराणसी: महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मंगलवार को शहर के विभिन्न वार्डों में विकास एवं स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया। कालभैरव मंदिर मार्ग पर दीवारों के सुंदरीकरण अभियान की शुरुआत दोनों अधिकारियों ने स्वयं दीवारों पर पेंटिंग कर की। महापौर ने सभी दुकानों के साइनबोर्ड एक समान बनवाने के निर्देश दिए।