आज 11 जुलाई, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे नगर थाना क्षेत्र के सागर पोखरा स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक चलती बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नेहाल नामक युवक पेट्रोल पंप से 300 रुपये का पेट्रोल भरवाकर घर जा रहा था।