जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाते हुए शनिवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि वर्षों तक नियमित बिजली बिल जारी नहीं करना और बाद में एकमुश्त भारी बकाया थोपना उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है। आयोग ने इस मामले को सेवा में गंभीर कमी मानते हुए उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया