कुमारखंड: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए विभिन्न पंचायतों में लगा कैंप, 191 लोगों की हुई जांच
कुमारखंड प्रखंड के विभिन्न पंचायत में मंलगवार को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सीएचसी कुमारखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वरुण कुमार की के नेतृत्व में कैंप लगाकर कर सभी के सैंपल लेकर फाइलेरिया जांच किया गया। विशेष रूप से कक्षा 1 एवं 2 के 6 से 7 साल आयु के बच्चों की जांच की गई।