भिंड नगर: नाबालिग छात्रा हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव,पीड़ित परिवार को 2करोड़ की सहायता को लेकरADMको दिया ज्ञापन
भिंड। मौ थाना क्षेत्र की नाबालिग छात्रा के साथ कथित गैंगरेप एवं हत्या के मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व फूल सिंह बरेया ने किया।इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई।