बहोरीबंद: 550 छात्रों पर सिर्फ 4 कमरे! सिहुँडी स्कूल में शिक्षा व्यवस्था बदहाल
कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहुँडी में शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से जूझ रही है। कक्षा 6 से 12 तक करीब 550 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन पढ़ाई के लिए केवल चार कमरे उपलब्ध हैं। ऐसे में सात कक्षाओं का संचालन चार कमरों में किया जा रहा है। कई बार एक ही कमरे में दो कक्षाएं लगानी पड़ती हैं